गलख्येश्वर महादेव गुफा में लाेस्तू बढ़ियारगढ़ क्षेत्रीय विकास संगठन के तत्वाधान में गलख्या महोत्सव का भव्य आयोजन

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी के उपलक्ष में गलख्येश्वर महादेव गलख्या गुफा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गलख्या महोत्सव भव्य व दिव्य रूप से गलख्या महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ जो कि तेगढ़ बडियारगढ़ से गलख्येश्वर महादेव तक प्रदर्शित हुई,जिसमें बढ़ चढ़कर क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया, इस कार्यक्रम के अंतर्गत खोली निर्माण के पश्चात शुद्धिकरण,हवन अनुष्ठान किया गया। कलश यात्रा गलख्येश्वर महादेव गलख्या गुफा पहुंचने के बाद जलाभिषेक,गणेश आरती व शिव आराधना के बाद शिव आरती की गयी, साथ ही महिला संगीत में कीर्तन भजन से वातावरण को भक्तिमय संगीत से गुंजायमान कर भगवान गलख्येश्वर महादेव जी की स्तुति की गयी।

शनिवार 25 नवंबर 2023 से भगवान गलख्येश्वर महादेव जी की पदयात्रा तेगढ़ से चलकर गलख्या गुफा पहुंची व समस्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन के पश्चात रविवार 26 नवंबर 2023 को देर शाम 4 बजे हवन पूजन के साथ कार्यक्रम को पूर्णाहूती देकर समापन किया गया।
कार्यक्रम लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्रीय विकास संगठन के सानिध्य व संरक्षण में सफलता पूर्वक संपूर्ण हुआ। आयोजक समिती व सभी भक्तजनों पर भगवान श्री गलख्येश्वर महादेव जी की कृपा दृष्टी बनी रहे। लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्रीय विकास संगठन आप सभी दर्शनार्थियों के पुनः आगमन के लिए प्रतिक्षा में रहेगा।