विकासखंड जखोली के उच्छना लस्या में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

प्रदीप कुमार

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड जखोली की ग्राम पंचायत उच्छना लस्या में आयोजित भागवत कथा पुराण के दुसरे दिन आचार्य पंडित शिव प्रसाद ममगांई ने कहा है कि जो प्रेमी भक्त अपने प्रियतम भगवान के श्रीचरणों में अनन्य भाव से आस्था रखता है,
उसके पाप कर्म मिट जाते हैं और वह स्वयं भगवान की आस्था में लीन हो जाता है। उक्त विचार ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने उछना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में व्यक्त करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि ईश्वर किसी को सुख या दुख नहीं देता है। इंसान के कर्मों से सुख और दुख आता है। जीवन में हमेशा प्रसन्न रहना चाहिए,मुस्कुराने से ही जीवन के कई संकट खत्म हो जाते हैं। इसलिए अधिक से अधिक हंसते हुए जीने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खुश रहने से जीवन हसीन हो जाता है,उम्र बढ़ती है। आसपास सौहार्द का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि जीवन में खुश रहने से कई बीमारियां अपने आप ही खत्म हा़े जाती है। लेकिन पूरा जीवन गलत कार्यों में लगाकर स्वयं ही दुखी रहता है। अगर कुछ करना है तो समाज में अधिक से अधिक प्यार बांटना चाहिए।
इस अवसर पर मंगला देवी रावत,प्रबल रावत,नैन सिंह रावत, महावीर रावत,धन सिंह रावत,अवतार सिंह रावत,पुष्कर सिंह रावत,मुकेश सिंह,प्रधान सोहन सिंह,देव सिंह कपूर, कथक सिंह,दीपा रावत,रघुवीर रावत, धनवीर रावत,महिमानंद ममगाईं, शिवराज सिंह,विक्रम सिंह,दिगम्बर रावत,गुड़ु रावत ,नागेंद्र ममगाईं, आचार्य भानु प्रसाद ममगाईं,आचार्य संदीप बहुगुणा,आचार्य राम प्रसाद ममगाईं,आचार्य आशीष ममगाईं, आचार्य संदीप ममगाईं,आचार्य अंकित केमनी,आचार्य अशोक शर्मा,आचार्य सुरेश जोशी,आचार्य शुक्ला जी आदि भक्त गण भारी सँख्या में लोग उपस्थित रहे।