देहरादून धरमपुर के विधायक विनोद चमोली अपने पैतृक गांव बलौड़ी पहुंचे

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून नगर निगम के पूर्व मेयर व वर्तमान विधायक विनोद चमोली अपने परिवार जनों के साथ कांडा मेले में उपस्थित होकर मजघाेष मंदिर के दर्शन करने के बाद अपने पैतृक गांव बलौड़ी पहुचे जहां उन्होंने अपने भैरवनाथ मंदिर एवं भगवान नरसिंह, मनकामेश्वर महादेव ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर पूजा अर्चना एवं आराधना की और साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर पंचतत्व आश्रम के संस्कृत विद्यालय में बच्चों के साथ समय मेल मिलाप किया।
ग्राम सभा बलोड़ी वासियों ने उनका फूल मालाओं के साथ अभिनन्दन किया। पंचतत्व आश्रम में विधायक विनोद चमोली ने प्रसाद ग्रहण कर पंचमुखी हनुमान का आशीर्वाद ग्रहण किया। ग्रामवासियों के साथ ही ग्राम पंचायत बलोड़ी के प्रधान बृजमोहन बहुगुणा, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप बहुगुणा, पारस चौहान व्यवस्थापक पांचतत्व आश्रम, पूनम डोभाल, विजय राम कोहली, विनोद सिंह चौहान, महेश कुमार , संजय पैन्यूली, आदि लोगों से उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।