वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे का महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति सख्ती का दिखा असर

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अभियोग के राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित होते ही पौड़ी पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
दिनांक 04.11.2023 को स्थानीय निवासी सतपुली ने राजस्व पुलिस चौकी पट्टी पूर्वी मनियारस्यू 03, में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि हेमन्त नेगी व उसके साथियों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर में राजस्व पुलिस चौकी पट्टी अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी जघन्य अपराध होने के कारण घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना सतपुली पर नियुक्त महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी के सुपुर्द कर थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर अभियुक्त हेमन्त नेगी को दिनाँक 10.11.2023 ग्राम थानुल से व योगेश नेगी उर्फ आकाश को दिनांक 11.11.2023 को सतपुली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त का नाम पता
1. हेमन्त नेगी पुत्र राकेश सिंह, निवासी- ग्राम थानुल, पट्टी पूर्वी मनियारस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. योगेश नेगी उर्फ आकाश (उम्र 23 वर्ष) पुत्र यशवंत सिंह, निo- ग्राम किसमोलिया, आमतौला, पोoओo- पट्टी पश्चिमी मनियारस्यू, पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
1. महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी
2. आरक्षी तेज सिंह