संघ कार्यालय में दीपावली मिलन के अवसर पर देश की खुशहाली के लिए हवन कार्यक्रम किया गया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। दीपावली के शुभ अवसर पर संघ कार्यालय श्रीनगर में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम के शुभ अवसर पर देश की खुशहाली के लिए हवन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान देवानंद बहुगुणा,जिला संघ चालक किशोर सजवाण, नगर संघचालक बद्रीश गोदियाल,नगर कारवांह रुद्रांश सागर, नगर शारीरिक प्रमुख मनोज उनियाल,सहनगर अध्यक्ष राकेश सिरोड़ी,व्यापार मंडल श्रीनगर के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष,देवेंद्र भट्ट,व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल,विनय घिल्डियाल,कैलाश चमोली, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे