हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 11 प्रत्याशी मैदान में

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद सोमवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि छात्रा प्रतिनिधि के पद पर हिमानी चौहान का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इस बार 14 अक्टूबर को छात्र संघ चुनाव होने हैं। सोमवार को 10 सुबह 02 बजे से मध्यान्ह तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था, अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है। सांय पांच बजे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.ओ.के.बेलवाल ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु दीपक सिंह चौधरी, सुधांशु व दीपांशु, उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका और रूपेश नेगी, सचिव पद पर आंचल राणा,आकाश रतूडी व मोनिका चौहान, सह सचिव पद पर आदर्श चौधरी, अखिलेश कुमार व कुलदीप सिंह किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर स्वाति, कार्यकारिणी सदस्य छात्रा में शिवांगी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) चैतन्य कुकरेती ने नामांकन कराया था। जिसके चलते उक्त पद के लिए
चुनाव नहीं होगा। उनका चयन निर्विरोध तय है।