लोकसभा में पांच सीटों पर प्रचम लहरायेगी भाजपा गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति से मिले विधायक किशोर उपाध्याय

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में देश का चौमुंखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हर वर्ग को साथ लेकर कार्य कर रहें है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्र में 400 से अधिक सीटें जीतेगी और उत्तराखंड राज्य में पांचो सिटों पर भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगी। सोमवार को भाजपा कार्यालय श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हिमालय के संरक्षण और उसके अच्छे ढंग से प्रबंधन न होने के चलते उत्तराखंड के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि आज हिमालय खतरे में है, हिमालय को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होने कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए विदेशी वैज्ञानिकों के मदद से ग्लोबल हिमालय यूनियन का गठन किया जायेगा। उन्होने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ कैंपस टिहरी परिसर में शिक्षकों, शिक्षक नेता एवं कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति से वार्ता की गई। जिस पर गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल ने टिहरी कैंपस को और अधिक सुविधाओं सें लैस करने की बात कही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव कंडारी, मंडल महामंत्री सौरभ पांडे, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज सती, विनय घिल्डियाल,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना गैरोला, मंडल अध्यक्ष ऊषा कंडारी, मंडल मीडिया परिवार बिपेन्द्र सिंह बिष्ट, अमरजीत आदि उपस्थित रहे।