हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर का छात्र संघ चुनाव 14 अक्टूबर को 6 अक्टूबर से शुरू होगी नामाकंन प्रक्रिया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है। आगामी 14 अक्टूबर को छात्र संघ के लिए मतदान किया जायेगा। जबकि परिणामों की घोषणा उसी दिन सांय को की जायेगी। बुधवार को एसीएल सभागार में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.ओ.के.बेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रतिनिधि के पद के लिए आगामी 6 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी। जबकि 7 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न की जायेगी। 8 अक्टूबर को नामंकन पत्रों की जांच की जायेगी। जबकि 9 अक्टूबर को नाम वापसी और उसी दिन अपरान्ह 2 बजे के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी। प्रो.बेलवाल ने बताया कि 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक मतदान किया गया। मतदान के बाद अरान्ह 2 बजे बाद से मतगणना शुरू की जायेगी और उसके तुरंत बाद परिणामों की घोषणा की जायेगी। कहा कि 15 अक्टूबर को विजेता प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, प्रो. एससी सती, प्रो. अतुल ध्यानी, डा. किरन वर्मा, डा. राकेश नेगी आदि मौजूद थे।