उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का लिया संकल्प

देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को आयुर्वेद संकाय मुख्य परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्रो ० पंकज शर्मा, परिसर निदेशक मुख्य परिसर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में परिसर के शैक्षणिक अधीक्षक डॉ राजीव कुरेले ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ को परिसर के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करेंगे। शपथ में सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और उनके कार्यों से देश के एकीकरण को मिली मजबूती का स्मरण करते हुए आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन को लेकर उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से भी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने तथा एकता दिवस की शपथ, मार्च पास्ट और रन फॉर यूनिटी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में डा नंदकिशोर दाधीच, डा अमित तमदड्डी, डा सुनील पांडे, डा ऋषि आर्य, डा नितेश आनंद, डा आशुतोष चौहान, विवेक तिवारी, चंदन सिंह चौहान, आशुतोष गैरोला, शैलेश सेमवाल , अशोककुमार आदि सहित अन्य शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी गण, विधार्थी उपस्थित रहे।

By admin