सीमांत गांवों तक पहुंची मुनस्यारी पुलिस, साइबर अपराध व नशे के प्रति किया जागरूक
सीमांत गांवों तक पहुंची मुनस्यारी पुलिस, साइबर अपराध व नशे के प्रति किया जागरूक
जनजागरूकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष मुनस्यारी श्री अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के तरीकों एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस टीम ने लोगों को उत्तराखंड पुलिस एप, सिटीजन पोर्टल एवं गौरा शक्ति एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त किरायेदार सत्यापन, घरेलू नौकर सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पुलिस सेवाओं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।

By admin

You missed