गोपेश्वर पैट्रोल पम्प पर दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी वाहन चालक को थाना गोपेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली-गोपेश्वर पैट्रोल पम्प पर दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी वाहन चालक को थाना गोपेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  01.07.2023 को गोपेश्वर पेट्रोल पम्प पर एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर एक व्यक्ति श्री नरेश चंद्र कॉमेडी जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे पुलिस कर्मियों व स्थानीय निवासियों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। उक्त संबंध में दि0 01.07.2023 को ही थाना गोपेश्वर पर वाहन चालक के विरूद्ध मु0अ0सं0- 22/2023, धारा- 279/337/338/427 भा0द0वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र रौतेला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त सुमित पुत्र भीम सिंह निवासी 19 केरी गांव प्रेम नगर देहरादून की गिरफ्तारी हेतु उसके घर एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई किन्तु अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरगरसी-पतारसी करते हुए कल दि0 07.07.2023 को अभियुक्त उपरोक्त को पोखरी बैंड गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

सुमित पुत्र भीम सिंह निवासी 19 केरी गांव प्रेम नगर देहरादून ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0- 22/2023 धारा-279/337/338/427 भा0द0वि ।

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 प्रशांत बिष्ट थाना गोपेश्वर
2. हे0का0 सत्येंद्र सिंह