Share this Post

रुड़की।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से विजयी हो कर सरकार बनाएगी।पीरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के रामपुर स्थित निवास पर ईद की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा जनता में भ्रम फैला कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है और कांग्रेस में मतभेद की झूटी खबरें फैला कर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाहती है,जिसमें उसे कामयाब नहीं मिलेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और रहेगी।इस अवसर पर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कार्यकताओं के साथ उनका स्वागत किया।विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के भीष्म पितामह है और इनकी सेवाओं को प्रदेश व देश का नेतृत्व मानता है।युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह ने हरीश रावत का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी,वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर जावेद इकबाल एवं मास्टर मोहम्मद उस्मान के आवास पर भी पहुंचे,जहां उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर मेलराम प्रजापति राव आफाक अली,सुभाष सैनी, सेठपाल परमार किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष,श्रवण गोस्वामी,नसीर प्रवेज,भानु प्रताप आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin