Share this Post

रुड़की।बीएसएम डिग्री कॉलेज के शिक्षक व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश का सर्वोच्च उर्दू साहित्य पुरस्कार “उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025” मिलने पर कालेज के शिक्षकों द्वारा स्नेह मिलन सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर बोलते हुए अफजल मंगलौरी ने कहा कि आज तक जो भी सम्मान मुझे मिले हैं,उनके लिए मैं अपने सरंक्षक स्व० पंडित मनोहर लाल शर्मा की प्रेरणा,मार्गदर्शन व संरक्षण को अपना आदर्श मानता हूँ।उन्होंने कहा कि बीएसएम कालेज मेरी कर्मभूमि,प्रेरणा धरती व रचनात्मक धरा है,यहीं से मेरे जीवन को आदरणीय गुरुजनों के आशीर्वाद और उत्साहवर्धन से पूरे विश्व मे पहचान मिली।उन्होंने सर्वप्रथम बाबू पंडित मनोहर लाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।अफजल मंगलौरी ने कहा कि बाबू जी ने अपना समस्त जीवन शिक्षा सेवा,समाजसेवा व जनकल्याण में व्यतीत किया और उन्होंने हजारों छात्रों के जीवन में शिक्षा की रोशनी देकर उनके जीवन को सफल बनाया।उन्होंने कहा कि बीएसएम शिक्षण संस्थान को जो आज पूरे प्रदेश में बुलन्दी मिली है,उसमें बाबू जी का बड़ा योगदान है।अफजल मंगलोरी ने खासतौर से बाबू मनोहर लाल शर्मा के अतिरिक्त पूर्व प्राचार्य डॉ०विश्वनाथ शुक्ल,डॉ०अरुण,ड० पुरी,डॉ०चंद्रा,डॉ०केपी श्रीवास्तव,डॉ० सेवा रामशास्त्री,डॉ० रामानन्द शर्मा,डॉ० कंसल आदि अपने गुरुजनों को भी याद करते हुए सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की।अफजल मंगलौरी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान मिलने पर संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट पंडित ममतेश शर्मा व निदेशक एडवोकेट पंडित रजनीश शर्मा ने भी बधाई दी।इस अवसर पर प्रोफेसर भरत अरोरा,संजय धीमान,अनिल धीमान,डॉ०दीपक डोभाल,अजय राजवंशी,डॉ०सुष्मिता पन्त,सविता सैनी,शाइना मलिक,डॉ०सुनीता रानी,डॉ०राकेश पांडेय,डॉ०प्रवीण शर्मा,सुमन सती,डॉ०संतोष कुमार,विवेक कुमार, मेहनाज़,सचिन कुमार,प्रोफेसर दीपक मिश्रा,प्रोफेसर रचना सैनी,विवेक कुमार,अजय कुमार,विजय मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By admin