“संगम साहित्य सेवा संस्थान 2023” से एस.जी.आर.आर. इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र कुमार सैनी को सम्मानित किया गया

देहरादून- “संगम साहित्य सेवा संस्थान 2023” से एस.जी.आर.आर. इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र कुमार सैनी को सम्मानित किया गया ।
संगम अकादमी एवं पब्लिकेशंस संगम वाटिका कोटा राजस्थान की रजिस्टर्ड प्रतिष्ठित संस्था जो कि साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लेखकों एवं कवियों को उनकी साहित्यिक सेवाओं एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित करती है ने एस. जी. आर. आर. इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र कुमार सैनी को उनके हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में साहित्य सर्जन करने पर “संगम साहित्य सेवा सम्मान 2023” प्रदान किया है। संस्था के द्वारा डॉ. रविंद्र कुमार सैनी के अंग्रेजी काव्य संग्रह “माई अनरेस्ट्रेन्ड इमोशंस” तथा “फ्रॉम द कोर ऑफ हार्ट” को सम्मान हेतु चयन के लिए सर्वश्रेष्ठ एवं सराहनीय पाया गया जिसके लिए डॉ. सैनी को साहित्य सर्जन क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया है। विदित हो कि साहित्य सर्जन क्षेत्र में डॉ. सैनी को अब तक कई बड़े सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। विभिन्न संस्थाओं के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया जा चुका है। विशेष बात यह है कि उनके अंग्रेजी काव्य संग्रह “फ्रॉम द कोर ऑफ हार्ट” को नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया जा चुका है तथा उन्हें रविंद्रनाथ टैगोर लिटरेचर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। “संगम साहित्य सेवा सम्मान 2023” उनकी साहित्य क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों में एक और सम्मान जुड़ गया है ।