श्रीनगर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आधुनिक भारत निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल – आधुनिक भारत निर्माता भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मुख्य संगठन प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेमा पुरोहित की उपस्थिति में महानगर श्रीनगर कांग्रेस परिवार ने स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर धूप दीप माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी,अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र पुण्डीर,अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल संजय कुमार फौजी, संगठन मंत्री ऋतु बगवारी,महिला अध्यक्ष कु०विनोद मैठाणी,अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ रजनी देवी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हीना खान,अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमीम अहमद,सुमन आनन्द, अंजना कुंवर,वकील अहमद,राजेश नौटियाल,सोहन सिंह रावत, विनीत गुप्ता, नीटू मिश्रा,भगत डागर, शिव लाल,जामीन अन्सारी,जुमेद अहमद, चन्द सिंह,मंगत मठियाल,शीश अहमद,पप्पू,अब्दुल रहमान,मुन्ना, ज़ावेद अहमद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान हेमा पुरोहित ने पंडित जवाहरलाल के जीवन सहित उनके द्वारा देश की प्रगति में किए गए कार्यों को याद करते हुए वर्तमान में सरकार की धर्म और जाति में नफ़रत फैलाने, अंकिता हत्याकांड, महिला खिलाडियों की अनदेखी आदि बहुत से मुद्दों सहित संगठन की मजबूती पर विचार रखे।