श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति का जत्था सकुशल लौटा
65 सदस्यीय दल ने किया मेहंदीपुर श्रीबालाजी धाम का दर्शन
कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार का 65 सदस्यीय दल मेहंदीपुर श्रीबालाजी धाम, राजस्थान की धार्मिक यात्रा कर सकुशल नगर लौट आया। समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश ऐलावादी के नेतृत्व में यह जत्था बस और कारों से मंगलवार को कोटद्वार से रवाना हुआ था।
बुधवार को यात्रा दल ने घाटा मेहंदीपुर पहुँचकर श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार तथा भगवान सीताराम के दर्शन किए। इस अवसर पर भक्तों ने सुख-समृद्धि और जीवन की खुशहाली की प्रार्थना कर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात गुरु महाराज श्री धीरजपुरी गोस्वामी के सानिध्य में श्रीरामदूत कृपा आश्रम में भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति हुई।
भक्त सुशील भाटिया ने बताया कि कोटद्वार से आए भक्त राजेश जागड़ा और पृथ्वी शाह द्वारा सवामनी भोग अर्पित किया गया और भण्डारे का प्रसाद वितरण हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर और काली माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। सभी ने बंधन कटवाकर संकटों से मुक्ति की प्रार्थना की तथा काली माता के भजनों का गुणगान किया।
सायं कालीन आरती में भक्तजनों ने पवित्र जल के छींटे लिए और रात्रि में आश्रम में भव्य दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक रोहन अमोली ने श्री बालाजी महाराज के भजनों से समा बाँध दिया।
गुरुवार को प्रातः आरती के बाद भक्तों ने पुनः श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान कोटद्वार से आए भक्त अमित गुप्ता ने सवामनी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। शाम को गुरु महाराज श्री धीरज पुरी जी ने संकटग्रस्त भक्तों का निवारण किया।
शुक्रवार को आशा देवी की ओर से सवामनी का प्रसाद वितरित हुआ। शाम को गुरु महाराज श्री धीरज पुरी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर यात्रा दल कोटद्वार के लिए रवाना हुआ।
यात्रा में मुख्य रूप से दिनेश ऐलावादी, सुशील भाटिया, शैलका ऐलावादी, रीटा भाटिया, रोहन अमोली, राजेश जागड़ा, पृथ्वी शाह, सुनीता जागड़ा, साहिल जागड़ा, प्राची, मनीषा, कीर्ति शर्मा, ममता, संजय नौडियाल, दिव्याशी, सोहन क्षेत्री, आशा, कुसुमलता, मोनिका, रामेश, मनोज, लक्ष्मी नेगी, शिवानी नेगी, मोहन सिंह रावत, सावित्री देवी, सतेश्र्वरी देवी, रूद्र सिंह, सुशीला देवी, दीपा, ऊषा प्रजापति, हरजीत सिंह, मुनेश, कपिल पाल, तिरमल, देवाशीष कुकरेती, रेखा कुकरेती, ईशांक, सुरेंद्र, सुरेश, तनुज नेगी, ऊषा नेगी, सुलेखा नेगी, दीपिका थपलियाल, नमन, सृजन, सपना नेगी, संदीप नेगी, कविता, रीना नेगी, रजनी चौहान, प्रिया, साहिल, अनीता, विजय, सोनाली, सिमरन, श्रुत्रि, नीलम, प्रवीण, आदित्य, आव्या सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
(संवाददाता – सुशील भाटिया)
