साइबर ठगों के खिलाफ ढाल बनी चमोली पुलिस – वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक
डिजिटल युग में साइबर ठगों ने अब वरिष्ठ नागरिकों को आसान निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए एसपी चमोली श्री सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बुजुर्गों को जागरूक करें।
इसी क्रम में आज कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने कर्णप्रयाग व गौचर क्षेत्र में शाम की सैर कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुँचकर उन्हें ठगों के नए हथकंडों से अवगत कराया।
पुलिस टीम ने उदाहरणों और वास्तविक घटनाओं का हवाला देकर समझाया
साइबर ठग अक्सर पुलिस/सीबीआई/एनआईए या बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हैं।
घबराहट में वरिष्ठ नागरिक ठगों के जाल में जल्दी फँस जाते हैं।
कोई भी संदिग्ध कॉल/मैसेज आने पर 1930 हेल्पलाइन ही पहला कदम होना चाहिए।
वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जानकारी उनके लिए जीवनरक्षक टिप्स जैसी है।
चमोली पुलिस की अपील:
“डरिए मत, ठगों से लड़िए – जागरूक रहिए, सुरक्षित रहिए।”
