गंगोलीहाट,चैक बाउन्स वारण्टी अभियुक्त को कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में-
प्रभारी निरीक्षक थाना गंगोलीहाट श्री कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अ0उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त पुष्कर सिंह पुत्र दान सिंह निवासी कुन्तोली, गंगोलीहाट को उसकी दुकान, गंगोलीहाट से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चैक बाउन्स का वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
#pithoragarhpoliceuttarakhand #uttarakhandpolice
