Share this Post

मोबाइल चोरी की घटना में त्वरित कार्यवाही — अभियुक्त चोरी किए गए मोबाइल सहित गिरफ्तार

दिनांक 04 अगस्त 2025 को वादी मनीष नेगी पुत्र श्री नारायण सिंह नेगी, निवासी ग्राम लंगटाई (थाना गैरसैंण), हाल संचालक मनीष मोबाइल सेंटर, सिमली रोड कर्णप्रयाग द्वारा मोबाइल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई कि एक अज्ञात युवक उनकी दुकान से Realme कंपनी का सील बंद नया मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है और वह युवक अभी दुकान से बाहर निकला है।
सूचना मिलते ही चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके की ओर रवाना होकर सिमली रोड पर पहुंचकर तलाश की गई। वहां पर शिकायतकर्ता मनीष नेगी एवं उनके मित्र गौरव तोपाल निवासी केलापानी द्वारा संदिग्ध युवक गौरव रावत पुत्र श्री दिनेश सिंह रावत, निवासी ITI कर्णप्रयाग को पकड़ लिया गया था। चीता मोबाइल टीम द्वारा मौके पर पूछताछ और तलाशी के दौरान युवक के पास से Realme C73 मॉडल का सील बंद मोबाइल फोन (मूल्य ₹13,999/-) बरामद कर लिया गया।
वादी की तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 39/2025, धारा 305(1)/317(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त- गौरव रावत पुत्र श्री दिनेश सिंह रावत निवासी आई. टी. आई. कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग चमोली उम्र 24 वर्ष

पुलिस टीम- हे0कां0 भगत राम, हे0कां0 राम लाल

By admin