चमोली,पुलिस कर्मी ने निभाया मानवता का फर्ज — प्रसूता को समय पर रक्तदान कर बचाई जान
आज दिनांक 06.08.2025 को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में गीता देवी पत्नी सुधीर कुमार, निवासी सेर रोपा, थाना एवं जिला चमोली (उम्र 36 वर्ष) की डिलीवरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी। महिला को बी पॉजिटिव (B+) ब्लड ग्रुप की अत्यंत आवश्यकता थी।
सूचना प्राप्त होते ही थाना गोपेश्वर से हेड कांस्टेबल श्री विवेक रावत द्वारा तत्परता दिखाते हुए मानवीय संवेदना के साथ उक्त महिला को एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त दान किया गया। समय पर रक्त मिलने से महिला की स्थिति में सुधार हुआ और उसकी जान बच सकी।
चमोली पुलिस अपने कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय सेवा में भी सदैव तत्पर है।
