देहरादून। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा विभागीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। यह आदेश विभाग के कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं दक्ष बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधान सहायक श्री प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक श्री अंकित कुमार, श्री विजय झिंकवाण, श्रीमती आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक श्री मुकेश कुमार को प्रधान सहायक एवं संवीक्षक श्री राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें।
पदोन्नत हुए कार्मिकों को अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई है।
सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह रावत एवं महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कार्मिकों की पदोन्नति हेतु महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया है। श्री रावत ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कार्मिक अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ करेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि विभागीय विकास और पारदर्शिता में इन पदोन्नत अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
वहीं सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह रावत एवं महामंत्री अंकित कुमार ने पदोन्नति के लिए महानिदेशक का आभार प्रकट किया। श्री रावत ने संघ की ओर से सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह पदोन्नतियाँ न केवल विभागीय मनोबल को बढ़ावा देंगी बल्कि कार्य संस्कृति में नई ऊर्जा का संचार भी करेंगी।