मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर बाल्मीकि बस्ती पौड़ी में “नारी शक्ति उत्सव” मनाया गया

 

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर बाल्मीकि बस्ती पौड़ी में *’’नारी शक्ति उत्सव’’ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को लैंगिक भेदभाव से होने वाले नकारात्मक प्रभाव के विषयों मे जानकारी दी गयी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि बालक और बालिकाएं दोनो ही समाज के अभिन्न अंग है दोनो को शिक्षा और पोषण स्तर पर समान अवसर प्रदान किये जाने चाहिए। इस दौरान 05 महिलाओं को वैष्णवी किट का वितरण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, सामाजिक कार्यकर्ता बलराम, सतपाल, शिवचरण बागवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता, आशा, रूपा, बबीता, मीनाक्षी, मंजू, श्रीमती स्वाति, वर्षा, लक्ष्मी, रजनी, सलोनी, नीलम सहित लगभग 70 प्रतिभागी उपस्थित रहे।