मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया।

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों के सहजता एवं सरलता से जवाब दिए। इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।