मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  सचिवालय में राज्य में आपदा की स्थिति, आपदा तथा भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान तथा पुनर्वास आदि की समीक्षा की

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  सचिवालय में राज्य में आपदा की स्थिति, आपदा तथा भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान तथा पुनर्वास आदि की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जाए। नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित अन्य जनपदों में चिन्हित स्थलों के स्थायी निवारण के संबंध में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की सेवाएं ली जाएँ। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी तथा सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा मौजूद रहे।