सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया

देहरादून, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत अंबीवाला में  शिवराज सिंह के घर से तालाब की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान सभी क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

लगभग 200 मीटर लम्बाई के उक्त मार्ग का निर्माण कार्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से लगभग ₹ 7.69 लाख की लागत से पूर्ण किया जायेगा।

इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरेंद्र नेगी, कमल किशोर, अरुण भट्ट, प्रदीप लखेडा, तुलसी बिष्ट, अरुणा कंडारी, राजेश कुमार, आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।