सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भारतीय जनता पार्टी सुद्धोवाला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में मरीजों को फल वितरित किए

देहरादून,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भारतीय जनता पार्टी सुद्धोवाला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में मरीजों को फल वितरित किए।

विधायक ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा की डॉ मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र एकता, सांस्कृतिक समर्पण, शिक्षा व विकास के नवीन विचारों का अद्भुत संगम था। बंगाल की रक्षा हेतु संघर्ष व कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हर भारतवासी ऋणी है। उन्होंने कहा की डॉ मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और दो निशान, दो विधान, दो संविधान का खुला विरोध किया।
उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए प्राणों को न्योछावर कर दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह एक प्रखर राष्ट्रवादी थे। आज उन्ही की प्रेरणा, त्याग और समर्पण को देन है की केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय लिया।

विधायक ने कहा की हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए को स्वहित से बड़ा देशहित होता है।

फल वितरण के दौरान सीएमएस डॉ. अभिषेक गुप्ता , डॉ. आर नवानी , डॉ. रेखा रावत , एवं भाजपा सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वान , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी , जिला मंत्री मीता सिंह , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री , ममता ठाकुर , यशपाल सिंह नेगी , अनिल नौटियाल , भगत सिंह राठौर , शूरवीर सिंह चौहान , नरगिस कुमार , विनोद पाल , राजेंद्र प्रसाद बलूनी, वीके शर्मा, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।