भाजपा सरकार सैनिकों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध: सहदेव पुंडीर

भाजपा सरकार सैनिकों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध: सहदेव पुंडीर

सहसपुर विधायक  सहदेव पुंडीर ने  बड़ोवाला स्थित शौर्य फार्म हाउस में भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा आयोजित “आजादी का अमृत महोत्सव – शहीद सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देश के प्रथम सीडीएस स्व० जनरल बिपिन रावत जी व उत्तराखंड के समस्त वीर शहीदों को याद कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की

इस मौके पर विधायक ने देवभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले अमर शहीदों के परिजनों को व देश की सीमा पर खड़े हमारे वीर जवानों के स्वजनों को ताम्र पत्र एवं शॉल भेंट कर उन्हे सम्मानित भी किया।
सम्मान समारोह के दौरान कुल 35 परिवारजनों को सम्मानित किया गया।

विधायक ने कहा की भाजपा सरकार सैनिकों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
देवभूमि के वीर जवानों ने विभिन्न संग्रामों में अपने आप को समर्पित किया है। प्रदेश के लगभग हर दूसरे घर से एक वीर जवान हमारे देश की रक्षा के लिए सरहद पर डटकर खड़ा हैं।

ये हमारे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि हमारे वीर सैनिकों ने हर संघर्ष में अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया।
मैं उन सभी वीर अमर शहीदों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।

इस अवसर पर समारोह संयोजक व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयबीर सिंह राणा , मंडल अध्यक्ष जीवन रावत , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता खेमचंद गुप्ता , मंडल महामंत्री दर्शन सिंह रावत , महामंत्री ताजबर नेगी , कैप्टन एच.पी पुरोहित , उपाध्यक्ष बिजेंद्र उनियाल , उपाध्यक्ष धर्मपाल बिष्ट , सैनिक प्रकोष्ठ महामंत्री आनंद गड़िया , पार्षद गोविंद गुसाईं , पार्षद बीना रतुड़ी , सुरेंद्र नेगी, अनिल नौटियाल, दिनेश ध्यानी , महिला मोर्चा अध्यक्ष तारेश्वरी भंडारी ,गुड्डी गोदियाल , सतेंद्र, तीरथ सिंह रावत, प्रमोद रतूड़ी आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।