मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

देहरादून , मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सम्बंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और उन पर की जा रही कार्यवाही का फॉलो अप करने के निर्देश दिए हैं।