शहीद स्मृति बेनीताल विकास मेले में आई स्थानीय जनता को पुलिस ने साइबर अपराधों/ नशे व नये कानूनों के सम्बन्ध में किया जागरुक

चमोली पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी

चमोली – शहीद स्मृति बेनीताल विकास मेले में आई स्थानीय जनता को चमोली पुलिस ने साइबर अपराधों/ नशे व नये कानूनों के सम्बन्ध में किया जागरुक, जनपद में बेनीताल में चल रहे दो दिवसीय शहीद स्मृति विकास मेले में चमोली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों और नशे के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया। साइबर सेल चमोली व कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने स्टाल लगाकर मेले में उमड़ी भीड को साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य मेले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना, अपराधों की रोकथाम करना और लोगों को सही जानकारी प्रदान करना है। हाथों में पंपलेट लेकर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, और सोशल मीडिया शोषण के तरीकों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने नशे की लत के संकेतों और परिणामों के बारे में जानकारी साझा की। पंपलेट में विभिन्न प्रकार की दवाओं, उनके उपयोग के प्रभावों और नशे की लत से उबरने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उल्लेख किया गया था। कई लोगों ने साइबर अपराध और नशीली दवाओं के उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में अपनी समझ बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही जनता को नवीनतम कानूनों और विनियमों के बारे में जागरूक किया इस का मुख्य उद्देश्य नई कानूनी आवश्यकताओं से परिचित कराना था। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि ये कानून समाज में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, और नागरिकों से उन्हें जिम्मेदारी से पालन करने का आग्रह किया। पुलिस की इस पहल की जनता ने सराहना की, जो कानूनी मामलों में अधिक जागरूक हो गई। उन्होंने महसूस किया कि कानून के बारे में जानकारी रखना उन्हें सुरक्षित रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करता है।
इस दौरान साइबर सेल प्रभारी ध्वजवीर पंवार, उ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद बिज्लवाण, हे0कां0 दीवान,कां0 राजेन्द्र रावत व कां0 रविकांत आर्या मौजूद रहे।