छात्र-छात्राओं के सफल कैरियर के लिए केवल हार्ड स्किल्स ही नही सॉफ्ट स्किल्स भी बेहद आवश्यक*

प्रदीप कुमार

पोखरी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में आज दिनांक 2 मई 2024 को प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत के संरक्षण में एन एक्स्टेंशन लेक्चर आन प्रोफेशनल एथिक्स सॉफ्ट स्किल्स एण्ड कम्यूनिकेशन स्किल्स पर एक एक्स्टेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नागनाथ पोखरी कमलेश मेहता द्वारा प्रोफेशनल एथिक्स एवं सॉफ्ट स्किल्स की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया और साथ ही बताया गया कि कैरियर में आगे बढने के लिए सिर्फ हार्ड स्क्रिबल ही नही सॉफ्ट स्क्रिबल भी जरुरी है। उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोविन्सल सिविल सर्विसेस यू.पी.एस.सी. आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैसे तैयारी की जाय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ.दर्शन नेगी असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग गवर्नमेंट पी.जी.
कालेज गोपेश्वर से थे,तथा उन्होने महत्वपूर्ण जानकारी दी कि सॉफ्ट स्किल्स एवं प्रोफेशनल एथिक्स एक व्यापक क्षेत्र है जिसमें सम्प्रेषण कौशल,श्रवण कौशल,टीम कौशल नेतृत्व के गुण,समस्या निवारण कौशल, परिवर्तनशीलता,सृजनात्मकता और तर्क संगति शामिल है। व्यावसायिक जीवन में आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं से निबटने के लिए छात्र-छात्राओं को अपनी सॉफ्ट रिंकल्स को बढाना चाहिए तथा अच्छा सम्प्रेषण कौशल लगातार सीखते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.वर्षा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि कमलेश मेहता उपजिलाधिकारी पोखरी से प्रश्न पूछे गये,और बडी तन्मयता से वक्ताओं द्वारा बतायें गये महत्वपूर्ण मुख्य बिन्दुओं को सुना गया कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रार्चाय प्रोफेसर पंकज पंत ने कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.वर्षा सिंह को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल सुदृढ़ कैरियर के लिए आगे भी भविष्य में सम्पन्न कराये जाने चाहिए।