पृथ्वी बनाम प्लास्टिक’’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का अयोजन किया गया

लविशा सिंह

देहरादून,पृथ्वी दिवस, पृथ्वी और उसकी पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर‘‘पृथ्वी
बनाम प्लास्टिक’’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है। जिसमें पृथ्वी पर होने वाले हानिकारक प्रभावों पर ध्यान केन्द्रित करना हमारी जिम्मेदारी है। विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा के महत्व और आवश्यकता से विद्यार्थियों को अवगत कराने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डी.डी. कॉलेज, श्री देव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी परिसर में पृथ्वी बनाम प्लास्टिक विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,
जिसमें प्रत्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। प्लास्टिक का प्रयोग पृथ्वी के पर्यावरण को किस प्रकार हानि पहुंचा रहा है विषय को विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने कल्पना को रंगों से सजाकर बखूबी चित्रित किया।
कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी बनाम प्लास्टिक विषय को केंद्र में रखकर पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सामूहिक रूप से स्वयं को प्रतिबद्ध किया। विद्यार्थियों ने संभाषण पोस्टर एवं
पीपीटी के माध्यम से विचार प्रकट कर सक्रियता दिखाई।