विकसित गढ़वाल बनाने का है संकल्प–अनिल बलूनी*

 

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने शनिवार को गढ़वाल लोकसभा चुनाव कार्यालय आदिति पैलेस में एक प्रेस करते हुए कहा कि जैसे नरेंद्र मोदी का सपना विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड बनाने का है ऐसे ही हमारा संकल्प सबके सहयोग विकसित गढ़वाल बनाने का रहेगा उन्होंने कहा इगाश जैसे त्योहारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ जो अपने गढ़वाल के पौराणिक त्योहार हैं उनको भी बढ़ावा दिया जाएगा हम राजनीतिक को विकास पर केंद्रित करना चाहते हैं गढ़वाल सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य गढ़वाल से पलायन को रोकना,गढ़वाल में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना,लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाना,खिर्सू,लैंसडाउन,चोपता,औली जैसे स्थानों पर पर्यटन की सम्भावनायें बढाना जिसमे वैलनेस सेंटर खोलना,योग केन्द्र खोलना आदि हैं उन्होने कहा वन्य जीव पर्यटन को लेकर बहुत सारी संभावनाएं हैं इस पर भी काम किया जाएगा। कण्वाश्रम को राष्ट्रीय महत्व दिलाना आदि उनकी बहुत सारी योजनाएं हैं जो समस्त गढ़वाल क्षेत्र को विकसित बनाने की है। उन्होंने समस्त पत्रकार बंधुओ को योगी आदित्यनाथ की रविवार को होने वाली जनसभा में पहुंचने के लिए निमंत्रण भी दिया साथ ही उन्होंने कहा इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,क्षेत्र के विधायक एवं मंत्रीगण मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद आर्यन छात्र संगठन ने दिया अनिल बलूनी को समर्थन गढ़वाल लोकसभा कार्यालय में पहुंचे सैकड़ो आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी। पत्रकार वार्ता में गढ़वाल सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,गढ़वाल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी पुष्कर काला,जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला,सतीश लखेड़ा,गणेश भट्ट मीडिया संयोजक गढ़वाल लोकसभा प्रबंधन समिति,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,लखपत सिंह भंडारी,जितेंद्र रावत,कुशलानाथं,पंकज सती,अनुप बहुगुणा लोग मौजूद रहे।