गढ़वाल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में श्रीनगर के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर किया मतदाताओं से संपर्क

 

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के अलकनंदा विहार सहित विभिन्न मौहल्लों में घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अलकनंदा विहार में मतदाताओं से घर घर जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी,सुरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व सभासद संजय भाई फौजी,पूर्व सभासद विनोद मैठाणी, अभिषेक घिल्डियाल,मोहन चंद्र बड़थ्वाल,हिना खान,रघुवीर लाल,मोहन चंद्र गायत्री आदि मौजूद थे।