गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर के तत्वाधान में संगीतमय दिव्य गौ कथा के द्वितीय दिवस पर उमड़ी भक्तों की भीड़

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक धर्मनगरी श्रीनगर के कंसमर्दनी मार्ग के समीप बंधन वेडिंग पॉइंट में संगीतमय दिव्य गौ कथा के द्वितीय दिवस पर कथावाचक साकेतानंद महाराज ने गौ भक्तों और मातृशक्ति से गौ माता की सेवा करने का आह्वान किया।
कथावाचक ने कहा कि जो लोग गौ माता की सेवा करते है वह जन्म-जन्म तक सुख पाता है,गौ माता के अंदर 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है।
उन्होंने बताया कि मनुष्य इस देवभूमि की पावन धरती पर जन्म लेकर आया है और गौ सेवा नहीं करता है या अच्छे कर्म नहीं करता है तो वह इस जीव पशु जैसा है, तो हमें इस पावन धरा में रहकर अच्छे कर्म और गौ सेवा करनी चाहिए।
संकष्टी चतुर्थी के दिन जो भी भक्त गौ कथा का श्रवण करता है उसके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान होता है और उसके सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है।
गौ सेवा संवर्धन समिति के उपाध्यक्ष वह गौ कथा के मुख्य यजमान आनंद सिंह भंडारी ने आम जनमानस,मातृशक्ति व सभी गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण में आने की अपील की।
गौ कथा में आचार्य नवीन बलूनी, पंडित विरेन्द्र सेमवाल,पंडित प्रकाश चन्द्र ममगाई,पंडित दिगम्बर जोशी भक्त श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। इस मौके पर गौ सेवा संवर्धन समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा कि गोपालन मानव धर्म है और गौ रक्षा करना सभी का कर्तव्य है गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर शहर एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में आवारा पशुओं,गौशाला के पशुओं व गाड़ी से चोटिल होने पर उनकी चिकित्सा सुविधा एवं घास चारे की पूरी व्यवस्था करता है।
इस मौके पर गौ सेवा संवर्धन समिति के पदाधिकारी व सदस्यगणों में अध्यक्ष अनुप जोशी,उपाध्यक्ष आनंद भंडारी, सचिव हिमांशु बहुगुणा, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश नौटियाल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,विधि सलाहकार पंकज बहुगुणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चन्द्र मैठाणी, व्यापार सभा श्रीनगर के अध्यक्ष दिनेश असवाल,अनूप घिल्डियाल,नरेश कुमार भारती,विमल बहुगुणा,एस.पी.घिल्डियाल, दिनेश उनियाल,रेखा भंडारी, राजेश्वरी जोशी,प्रमिला भंडारी,सपना जोशी, कुसुम लता नौटियाल,श्रुति नौटियाल,सुन्दरी देवी,पूनम बंगवाल,किशोरी बहुगुणा आदि मातृशक्ति बड़ी संख्या में मौजूद थे।