अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लगाया गया हेल्थ चेकअप चिकित्सा शिविर

 रुद्रप्रयाग- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग के सहयोग से लगाया गया हेल्थ चेकअप चिकित्सा शिविर
आज दिनांक 08.03.2024 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के पर्यवेक्षण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की महिला पुलिस कार्मिकों एवं महिला फायरमैन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस कार्यालय सभागार में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी द्वारा उपस्थित सभी महिला कर्मियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में बताया गया तथा महिला सुरक्षा के प्रति सजग एवं गंभीर रहते हुए महिलाओं से संबधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही तथा पीड़ित महिला को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कहा गया महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटियों में व्यस्तता तथा पारिवारिक कार्यों के चलते अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दें पाती जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्यायें उत्पन्न हो जाती है। महिला पुलिस कर्मियों की उक्त समस्या के दृष्टिगत इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से अनुभवी महिला चिकित्सक डॉ0 हिमानी एवं नर्सिंग अधिकारी रिचा राणा द्वारा महिला पुलिस कर्मियों, फायर सर्विस की महिला कर्मियों एवं महिला जवानों के ब्लड प्रेशर, शुगर, आदि चेकअप कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया तथा महिलाओं से सम्बन्धित अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में उचित परामर्श व सुझाव दिये गये और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर समय से जांच कराने हेतु बताया गया। किसी भी बीमारी का प्रारंभ में सही उपचार मिलने पर उसे समय से ठीक करने हेतु बताया गया।
महिलाओं द्वारा हेल्थ चेकअप करवाकर बीमारी के सम्बन्ध में अपनी भ्रांतियों को दूर कर सही उपचार की जानकारी प्राप्त की गई।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी महिला हैल्प लाइन सीमा चौहान सहित महिला पुलिस कार्मिक व महिला फायरमैन उपस्थित रही।