गढ़वाल लोकसभा कार्यालय श्रीनगर के आदिति पैलेस में कोर ग्रुप की हुई बैठक सम्पन्न

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज श्रीनगर के आदिति पैलेस में गढ़वाल लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोड मैप तैयार किया गया। गढ़वाल लोकसभा में पांच जीत के के लक्ष्य को लेकर हुई बैठक।बूथ स्तर तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं के विषय पर आम आदमी तक बताने की विशेष चर्चा हुई। जिसमे गढ़वाल लोकसभा प्रभारी पुष्कर सिंह काला,गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवाण,गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ,गढ़वाल लोकसभा सहप्रभारी हेमंत द्विवेदी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,चमोली जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी,पौड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत रुद्राप्रयाग भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार,रूद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह, पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष शांती देवी,रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी,कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल,थराली विधायक भोपाल राम टम्टा,भाजपा प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी,लोकसभा कार्यालय प्रभारी गजपाल बर्थवाल आदि लोग थे।