खिर्सू में संपन्न हुआ लाभार्थी संपर्क अभियान

प्रदीप कुमार

खिर्सू/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी गढ़वाल लोकसभा के अलग-अलग मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम मंडल स्तर पर चला रही है यह कार्यक्रम मंडलों में प्रवासी कार्यकर्ताओं,संयोजक एवं सहसंयोजक के माध्यम से संपन्न हो रहे हैं। पौड़ी जिले के खिर्सू मंडल के ब्लॉक सभागार में लाभार्थी संपर्क अभियान संपन्न हुआ जिसमें लाभार्थी संपर्क अभियान प्रदेश सह संयोजक संपत सिंह रावत(सरल) ने बताया कि लाभार्थी संपर्क अभियान बूथ स्तर तक संपन्न होने हैं उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क कर उनसे योजना की जानकारी अनुभव साझा करने हैं। लाभार्थी संपर्क अभियान प्रवासी कार्यकर्ता एवं मुख्य वक्ता गणेश भट्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि जरूरतमंद लोगों तक इन योजनाओं को अवश्य पहुंचाएं जिससे जरूरतमंद योजनाओं का लाभ ले सके और जिन लोगों ने अभी तक इन जन कल्याणकारी योजना का लाभ लिया है उनके साथ सैल्फी फोटो खींचकर एवं छोटा वीडियो बनाकर नमो ऐप और सरल ऐप पर भी डाउनलोड करें। खिर्सू मंडल के लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक हरीश चौहान,सहसंयोजक वृजमोहन बहुगुणा एवं श्रीनगर विधानसभा विस्तारक प्रमोद रमोला ने भी इस अवसर पर लाभार्थी संपर्क अभियान के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनीषा बहुगुणा एवं वृजमोहन बहुगुणा ने संयुक्त रूप से किया।खिर्सू ब्लॉक के लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा पौड़ी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक संपत सिंह रावत (सरल),लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम के प्रवासी कार्यकर्ता एवं मुख्य वक्ता गणेश भट्ट,भाजपा पौड़ी जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी,लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक हरीश चौहान,सह संयोजक वृजमोहन बहुगुणा,श्रीनगर विधानसभा विस्तारक प्रमोद रमोला,मंडल महामंत्री अनिल भंडारी,मनीषा बहुगुणा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी,मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।