नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पहुंचाया सलाखों के पीछे*

* प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पैठाणी,पौड़ी गढ़वाल के स्थानीय निवासी ने थाना पैठाणी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद उनकी नाबालिग पुत्री ने एक शिशु को जन्म दे दिया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना पैठाणी में पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष पैठाणी को अभियुक्त का पता लगाकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचनाधिकारी महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट द्वारा दौराने विवेचना ठोस साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त वीर सिंह पुत्र स्व.इन्द्र सिंह, निवासी ग्राम कुठखाल,पो.गड़ोली, तहसील चाकीसैण,थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा दुष्कर्म की घटना को कारित करना प्रकाश में आया जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से दिनांक 19.02.2024 को अभियुक्त वीर सिंह को ग्राम कुठखाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
वीर सिंह पुत्र स्व.इन्द्र सिंह, निवासी ग्राम कुठखाल,पो. गडोली,पो.चाकीसैण,थाना पैठाणी,जनपद पौडी गढवाल।
पुलिस टीम
1. महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट
2. अपर उपनिरीक्षक राहुल
3. मुख्य आरक्षी बृजमोहन भट्ट