तीन लोक सभा सीटों के प्रभारी बने डॉक्टर धन सिंह रावत, क्षेत्र वासियों ने जताई खुशी

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल क्षेत्र की हरिद्वार,गढ़वाल एवं टिहरी लोकसभा क्षेत्र का कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को प्रभारी बनाये जाने पर पौड़ी जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है साथ ही डॉ.धन सिंह रावत पर लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाए जाने हेतु विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार एवं धन्यवाद जताया है। आभार जताने वालों में पौड़ी जिले की अध्यक्ष सुषमा रावत, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, शशि चंद्र रतूड़ी, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण,जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नगमा तौफिक, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, मयूर भट्ट ,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंन्द्रवाल ,पाबों मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, पैठणी मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत , थलीसैंण मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी आदि ने डॉ.धन सिंह रावत को गढ़वाल की तीन लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव हेतु प्रभारी बनाए जाने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद जताया है।