डॉ. सैनी को मिला सावित्रीबाई फुले सम्मान

देहरादून,डॉ. सैनी को मिला सावित्रीबाई फुले सम्मान 2023_ 24, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के प्रदेश स्तर पर शिक्षा प्रतिनिधि डॉ रवीन्द्र कुमार सैनी, प्रधानाचार्य एस.जी.आर.आर.इंटर कॉलेज सहसपुर, देहरादून को भारत सरकार के नीति आयोग मे रजिस्टर्ड संस्था “राष्ट्रीय महिला जागृति मंच” एवं “केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन” के द्वारा बालिका शिक्षा में योगदान देने के लिए “सावित्रीबाई फुले सम्मान 2023 -24” दिया गया है। संस्था की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा के द्वारा यह सम्मान पत्र प्रदान किया गया है। डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं की शिक्षा हेतु योगदान किया जा रहा है। डॉ. सैनी के द्वारा चलाए जा रहे “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान में प्रदेश के शिक्षा निदेशक’ संस्कृत, शिक्षा निदेशक माध्यमिक, आई.ए.एस.अधिकारी, हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, सांसद राज्यसभा,विधायक, समाजसेवी शामिल होकर अपना योगदान दे चुके हैं। इस अभियान के अंतर्गत सैकड़ों बालिकाओं की शिक्षा में योगदान दिया जा चुका है तथा यह अभियान अनवरत रूप से जारी है। डॉ. सैनी के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को दृष्टिगत रखते हुए संस्था के द्वारा उन्हें “सावित्रीबाई फुले सम्मान 2023 -24” प्रदान किया गया है ।डॉ. सैनी के द्वारा निरंतर समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा कई समाजसेवी एवं कथावाचक ,शिक्षक उनके इस अभियान से जुड़कर अपना योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के अन्तर्गत गिलहरी सा योगदान डा.सैनी के द्वारा भी जारी है। सामाजिक सँस्थाओँ के द्वारा डा.सैनी को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे और अधिक उत्साह से कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।