अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को स्वच्छता अभियान के साथ ही सिद्धपीठ भैरवनाथ मंदिर डांग में कीर्तन-भजन व सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा*

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय पौराणिक सिद्धपीठ भैरवनाथ मंदिर डांग में कीर्तन-भजन व सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व प्रमुख खिर्सू भगवती प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि लम्बे इंतजारी के बाद अब श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक रैली के साथ ही सबसे प्रथम भैरवनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हषोल्लास के साथ ऐतिहासिक डांग क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कीर्तन भजन व राम भक्तों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा सुंदरकांड का आयोजन के पश्चात मिष्ठान वितरण किया जाएगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर डांग,श्रीनगर क्षेत्र में निकलेगी शोभायात्रा कार्यक्रम को सफल आयोजित करने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है बड़ी संख्या में राम भक्त श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। इस शुभ अवसर पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राकेश ध्यानी को समिति द्वारा 22 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। समस्त नागरिकों के द्वारा मंदिर व अपने घरों में दीप प्रज्वलित किया जाएंगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी धर्म रक्षक का सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे प्रमुख रूप से संजय घिल्डियाल पौड़ी विभाग प्रचार प्रमुख आरएसएस,विनय घिल्डियाल वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, चंद्रकांता घिल्डियाल अध्यक्ष महिला मंगल दल डांग, विनीता सेमवाल समाजसेवी, बीरबल सिंह चौहान पूर्व प्रधानाचार्य शिशु मंदिर, आशीष घिल्डियाल भाजपा युवा मोर्चा, सुनील घिल्डियाल सामाजिक कार्यकर्ता, राहुल राणा, देवी भट्ट, बिपिन थपलियाल,रिशव उनियाल, राजेंद्र घिल्डियाल,आमोद थपलियाल आदि लोग उपस्थित रहे।