अशासकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा*

*प्रदीप कुमार

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक बुधवार को संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में हिन्दू नेशनल कॉलेज देहरादून में सम्पन्न हुई है। संगठन को गति प्रदान करने को लेकर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष एवं विशन सिंह मेहता को कुमाऊं मंडल का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। बैठक के बाद जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवं महामंत्री मैठाणी ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ ही शिक्षकों की विभिन्न माँगों पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण,मानदेय प्राप्त शिक्षकों को तदर्थ करने,मानदेय से वंचित पी टी ए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाने,अशासकीय जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों को उनकी अनुमोदित वित्त विहीन सेवाओं का लाभ चयन प्रोन्नत वेतनमान एवं पुरानी पेंशन में प्रदान करने हेतु सभी के लिए विभागीय शासनादेश जारी करने, 2014 के पश्चात नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों की सामूहिक वीमा कटौती प्रारम्भ करने, राजकीय शिक्षकों की भांति अशासकीय शिक्षक कर्मचारियों को भी पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ प्रदान करने,अशासकीय शिक्षक कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य वीमा योजना ( गोल्डन कार्ड) से आच्छादित करने,पारस्परिक स्थानान्तरण का लाभ प्रदान करने,डाउन ग्रेड प्रधानाचार्यों को ढाई वर्ष की सेवा पर पदोन्नति प्रदान करने,राजकीय विद्यालयों की भांति अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को भी टेबलेट,ड्रेस,खेल सामग्री एवं खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु धनराशि प्रदान करने,विज्ञान सामग्री, शैक्षणिक भ्रमण आदि के सभी लाभ प्रदान करने,अशासकीय विद्यालयों में रिक्त परिचारक एवँ प्रयोगशाला सहायक के पदों को आउट सोर्सिंग के माध्यम से भरे जाने आदि कई अन्य मांगों के साथ ही विगत दिनों शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक से हुई वार्ताओं की प्रगति पर चर्चा की गयी। साथ ही माँग पत्र में अन्य विन्दुओं को सम्मिलित करने आदि कई विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनमोहन नेगी,प्रांतीय संरक्षक मण्डल में राजे सिंह नेगी,जेपी बहुगुणा,प्रदीप डबराल, सीएम सेमवाल,जनार्दन बुड़ाकोटी,संरक्षक सेवानि.प्रधानाचार्य व संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शिव सिंह रावत, देहरादून जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल, जिलामंत्री विजयपाल जगवाण, कोषाध्यक्ष एम एल सकलानी,पौड़ी जिलाध्यक्ष मनमोहन रौतेला, जिलामंत्री मंगल भूषण सांरग, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कैंतुरा, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण, जिलामंत्री बीरेंद्र सिंह बर्तवाल, कोषाध्यक्ष दिंगबर पंवार, टिहरी जिलाध्यक्ष विनोद बिजल्वाण, जिलामंत्री शिव सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मुकेश चन्द्र, हरिद्वार जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, जिलामंत्री तंजीम, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, जिलामंत्री विनोद गैड़ा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शिव सिंह रावत, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशन सिंह मेहता, कुमाऊं मंडल महामंत्री डॉ.महेंद्र सिंह माहरा, प्रदेश मंत्री कपूर सिंह पंवार, चमोली जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, जिलामंत्री दीपचंद सती, कोषाध्यक्ष गौरव पुरोहित,राजीव पाण्डेय, प्रमोद रावत, जेपी जगूड़ी,प्रधानाचार्य दिनेश डोबरियाल, गिरीश सेमवाल,राजेश चन्द्र शर्मा, विकास त्यागी,नरेश कोटनाला, विकास वर्मा, विजय भट्ट सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।