विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामवासियों से बातचीत की।

 

सहसपुर- विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी शुक्रवार को ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर और ग्राम पंचायत तिलवाड़ी में पहुंची। मुख्य रूप से मौजूद सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामवासियों से बातचीत की।

इन दिनों पूरे भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों व प्रचार वाहन के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को केंद्र की भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ जरूर मिला है। जब ये लाभ गरीब जनता को मिलता है तो इससे उन लोगों में एक विश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उन लोगों में जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है।
सहसपुर विधानसभा के हर गांव में भी इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस यात्रा के लिए ग्रामीण इलाकों में लोगो में काफी उत्साह भी है और वे पूरे जोश के साथ इसका स्वागत कर रहे हैं। कहा यह संकल्प यात्रा मोदी जी की गारंटी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं से अब तक छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुए आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर जन-जन को जोड़ रही है।

शिविर में इस दौरान कृषि, उद्यान एवं प्रसंस्करण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, मत्स्य, सहकारी समिति, आधार, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण, स्वयं सहायता समूह आदि एवं अन्य विकासखंड स्तरीय से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं लोगो को प्रदान की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां भी चिकित्सकों द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी सहसपुर मनीष कुकरेती ग्राम प्रधान अब्दुल्लापुर बबली देवी ग्राम प्रधान तिलवाड़ी पूर्णिमा नेगी जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक यशपाल नेगी रकम सिंह विनीत नेगी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बीडीसी दीक्षा देवी राम आधार आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।