सैरिमोनियल वर्दी में पौड़ी पुलिस के जवानों सजी गार्द के टर्न आउट व सलामी की महामहिम राज्यपाल द्वारा की गयी प्रशंसा

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनाँक 04.11.2023 को श्रीनगर गढ़वाल में एन.आई.टी.के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के आगमन के दौरान वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीकोट में अपर उप निरीक्षक चंद्रदास के नेतृत्व में नियुक्त सैरिमोनियल ड्रेस से सजे पौड़ी पुलिस के जवानों की ‘लाजवाब सलामी व अच्छे टर्न आउट’ की महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महामहिम राज्यपाल के प्रंशसा करने पर “गार्द जवान” गदगद नजर आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा गार्द कमाण्डर व गार्द में नियुक्त कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरुष्कृत किया जायेगा।


सलामी गार्द-
1. अपर उपनिरीक्षक चंद्रदास
2. मुख्य आरक्षी 37 सपु कुलवीर सिंह -बिगुलर
3. मुख्य आरक्षी 33 स0पु0डोडूदास
4. मुख्य आरक्षी 11 स0पु0 युदवीर
5. आरक्षी 33 स0पु0 भीम सिंह
6. आरक्षी 200 स0पु0हिम्मत
7. आरक्षी 106 स0पु0 महावीर
8. आरक्षी 122 स0पु0देवेन्द्र
9. आरक्षी 134 स0पु0 पुष्कर
10. आरक्षी 126 स0पु0 सतीश
11. आरक्षी 18 स0पु0विक्रम