डॉ. रविंद्र सैनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अनमोल सैनी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त 

 

देहरादून-अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर पछवादून को प्रतिनिधित्व देते हुए उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी में नरेंद्र सिंह सैनी ग्राम प्रधान प्रतीतपुर को प्रदेश महासचिव ,चौधरी यशपाल सैनी वेदांश स्वीट शाप को प्रदेश संरक्षक के पदों की जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी ने एस.जी.आर.आर. इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अनमोल सैनी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए आशा प्रकट की है कि सभी पदाधिकारी सैनी समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने, युवाओं में बढ़ती जा रही नशाखोरी को रोकने के प्रयास करते हुए सैनी समाज के संगठन को विस्तार देते हुए मजबूत करने की दिशा में कार्य करते हुए सक्रिय रहेंगे तथा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी शक्ति और ईमानदारी के साथ करेंगे।