14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ जोशीमठ पुलिस ने 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज

अवैध शराब के खिलाफ चमोली पुलिस की मुहिम जारी, की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही।

चमोली -14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ जोशीमठ पुलिस ने 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव(IPS)  के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाया हुआ है, जनपद चमोली को नशामुक्त करने की  पुलिस अधीक्षक चमोली की मुहिम को लेकर चमोली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है

👉 आज दिनांक 05-10-2023 को थाना जोशीमठ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत हेलंग बाजार के पास सघन चैकिंग अभियान चलाकर समय प्रातः 05:15 बजे एक सफेद रंग की बिना नंबर की आल्टो गाड़ी को रोक कर चैक करने पर आल्टो गाड़ी से परिवहन की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडोवल ) की 14 पेटी के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

👉 विवरण अभियोग- मु. अ. सं. 34/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम
विवरण बरामदगी -14 पेटी अंग्रेजी शराब (मैकडोवल ब्रांड), मारुती आल्टो कर सफेद रंग बिना नंबर

👉 गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
1-राजेंद्र सिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी ग्राम जोखना पोस्ट बूरा थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली उम्र 28 वर्ष
2- श्री पुष्कर सिंह निवासी ग्राम आला पोस्ट बूरा थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीम–

1-व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी
2- हे0कां0 सतीश रावत
3-कां0 हरीश कांडपाल
4-कां0 अरुण गैरोला
5-कां0 विनोद शाह