वरिष्ठ नागरिकों से मेल मिलाप कर रुद्रप्रयाग पुलिस जान रही कुशल क्षेम

रुद्रप्रयाग- वरिष्ठ नागरिकों से मेल मिलाप कर रुद्रप्रयाग पुलिस जान रही कुशल क्षेम, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों की जानकारी को अध्यावधिक किये जाने व उनकी कुशल क्षेम पूछे जाने सम्बन्धी दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी ऊखीमठ सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा ग्राम पल्द्वाड़ी में सीनियर सिटीजन एवं महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिला सम्बन्धी अपराधों, साइबर अपराधों तथा सीनियर सिटीजन के विधिक अधिकारों के बारे में बताया गया और उनकी समस्याएं जानी गई।