दुष्कर्म के 02 आरोपियों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रुद्रप्रयाग – दुष्कर्म के 02 आरोपियों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,
जनपद रुद्रप्रयाग में राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तान्तरित हुए दुष्कर्म के अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही कर कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों में दबिश देकर दिनांक 03 सितम्बर 2023 की सांयकाल एक नामजद अभियुक्त भगवान सिंह पुत्र श्री राम सिंह, निवासी ग्राम धारकुड़ी, पोस्ट कोट बांगर, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया था। आज पुनः दबिश एवं आरोपियों की धर पकड़ हेतु गयी पुलिस टीम ने अभियोग में नामजद दूसरे अभियुक्त रोशन सिंह पुत्र श्री भौं सिंह, निवासी ग्राम धारकुड़ी, पोस्ट कोट बांगर, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा इन दोनों अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष ले जाकर पेश किया गया, जहॉं से मा0 न्यायालय के आदेशों के क्रम में दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है। एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की पुलिस के स्तर से तलाश जारी है।