होमगार्ड के जवान ने निभाई मानवता, रक्त दान कर बचाई जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला की जान

चमोली – होमगार्ड के जवान ने निभाई मानवता, रक्त दान कर बचाई जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला की जान।
आज दिनांक 03.09.23 को थाना गोपेश्वर में सूचना प्राप्त हुई की जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में श्रीमती संगीता देवी निवासी ग्राम- सलूड डूंग्रा उम्र 26 वर्ष को ऑपरेशन हेतु B+ve रक्त की अत्यंत आवश्यकता है। परिजनों में से किसी का भी ब्लड ग्रुप B+ve न होने के कारण परिजन अत्याधिक परेशान थे। तत्पश्चात उक्त सूचना थाना गोपेश्वर में ड्यूटीरत होमगार्ड के जवान प्रदीप सिंह को मिली तो उनके द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचकर महिला के उपचार हेतु रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया गया। महिला के परिवारजनों द्वारा होमगार्ड के जवान प्रदीप सिंह के इस अतुलनीय सहयोग के लिए सहृदय आभार किया गया।