जिंप पायनियर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

 
देहरादून- जिंप पायनियर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री  कल्याण सिंह रावत  (मैती संस्था के संस्थापक ,उत्तराखंड) ने विद्यार्थियों को पर्यावरण तथा पेड़ों की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया।
श्री मदन सिंह रावत (विषय वस्तु विशेषज्ञ डेयरी पशुपालन राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना) एवम्  सोहन सिंह रावत (पूर्व प्रधानाचार्य-राजकीय हाईस्कूल देहरादून एवं महासचिव भारत ज्ञान विज्ञान समिति) ने बच्चों के अधिकारों तथा  अग्रिम सुंद्रियाल (सचिव भारत ज्ञान विज्ञान समिति) द्वारा विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य और सफ़ाई बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले तथा खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।